सागर।उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक चौहान के नेतृत्व में जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों की विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में विगत तीन दिनों के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जिले में संचालित स्कूल बसों का व्यापक निरीक्षण किया गया जांच के दौरान 28 स्कूल बसों में मोटरयान अधिनियम एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹35,000 का समन शुल्क वसूल किया गया निरीक्षण के दौरान कई बसों में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट गेट जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं इसके अतिरिक्त कई बस चालकों द्वारा निर्धारित वर्दी एवं नेम प्लेट धारण नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं, जिन पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल संचालक एवं वाहन संचालक निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
0 Comments