थाना जैसीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 01.06.2026 को थाना जैसीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वेलकम ढाबा के पास दो व्यक्ति अवैध शराब रखकर विक्रय हेतु खड़े हैं सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ऋषि सिंह ठाकुर पिता प्रकाश सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम चांदौनी तथा प्रहलाद विश्वकर्मा पिता क्षमाधर विश्वकर्मा उम्र 63 वर्ष, निवासी मछरयाई, थाना मोतीनगर बताए
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी एवं दो खाकी रंग के कार्टूनों की तलाशी ली गई जिनमें कुल 304 क्वार्टर देशी लाल मसाला मदिरा (बाम्बे व्हिस्की) बरामद हुई जप्त शराब की कुल मात्रा 54.72 लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹36,480 है
पुलिस द्वारा समस्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments