रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी खुदकुशी की आशंका

सागर l रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई घटना जीआरपी थाना क्षेत्र के 25 नंबर रेलवे फाटक के पास की है मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया है जिससे ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जताई जा रही है प्रारंभिक तौर पर इसे खुदकुशी का मामला माना जा रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 साल बताई जा रही है जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments