भर्ती मां को मुंह पर लात मारने पर दो भाइयों में जमकर मारपीट आइसोलेशन वार्ड बना अखाड़ा

सागर।जिला अस्पताल में मंगलवार रात दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मां के मुंह पर एक बेटे द्वारा लात मारने से दूसरा भाई भड़क गया और उसने अपने भाई को पटक-पटक कर पीटा वार्ड में चीख-पुकार मच गई जिससे भर्ती मरीजों में दहशत फैल गई जानकारी के अनुसार आइसोलेशन वार्ड में एक महिला का इलाज चल रहा है रात में महिला के एक बेटे ने गुस्से में मां के मुंह पर जोरदार लात मार दी यह देख दूसरा बेटा आगबबूला हो गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई जिसके बाद मां ने मामले को शांत कराया इस बीच अस्पताल का कोई भी कर्मचारी और न ही सुरक्षा कर्मी मौजूद रहा गौरतलब है कि आइसोलेशन वार्ड चेस्ट आईसीयू के पास स्थित है जहां सुरक्षा के लिए गार्ड की ड्यूटी अनिवार्य है लेकिन अस्पताल में कुल 14 सुरक्षा कर्मी ही तैनात हैं जिससे हर वार्ड में गार्ड लगाना संभव नहीं हो पाता सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण आए दिन वार्डों में अटेंडरों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं बता दें कि सुरक्षा कर्मी के सोते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है चेन की नींद लेता सुरक्षा कर्मी की वजह से कुत्ते और चोर खुले आम अस्पताल में घूम रहे है दरअसल पूर्व में भी अस्पताल के वार्डों में मारपीट के कई मामले हो चुके हैं लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए बार-बार हो रही घटनाओं से मरीजों और परिजनों में डर का माहौल है जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments