थाना जैसीनगर पुलिस की कार्रवाई 58.5 लीटर अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 58.5 लीटर अवैध शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है
दिनांक 11.06.2026 को थाना जैसीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरखुआ महंत के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे हैं सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं शराब से भरी बोरी छोड़कर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी एवं कार्टूनों में रखी कुल 325 क्वार्टर देशी लाल मसाला मदिरा (बॉम्बे व्हिस्की) बरामद की गई जप्त शराब की कुल मात्रा 58.5 लीटर पाई गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिंकू उर्फ रामकुमार शुक्ला पिता मुन्ना शुक्ला, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बदबदी, थाना जैसीनगर एवं रोहित शुक्ला पिता मुन्ना शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बदबदी, थाना जैसीनगर बताए पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-MP-7529 भी जप्त की गई जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹79,000 है आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments