पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब परिजनों को सौंपा गया

सागर।पुलिस ने एक और सराहनीय सफलता अर्जित करते हुए लापता नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया थाना विनायका में 26 जून 2026 को एक नाबालिग बालिका के घर से लापता होने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र तथा सतत फील्ड सर्चिंग के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को ग्राम कुमरेई, थाना दमोह देहात जिला दमोह से मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया गया आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश एवं विवेचना जारी है।

Post a Comment

0 Comments