पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण पकड़ा

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में  जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरयावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित एवं परिवहन किए जा रहे ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ को जब्त कर चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है 27 जून 2026 को थाना नरयावली की प्रभारी उप निरीक्षक प्रतिमा मिश्रा पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थीं इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुरा स्थित सौरभ ढाबा पर एक ट्रक में अवैध रूप से पेट्रोल डीजल अथवा अन्य ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ से भरी टंकियां लोड की जा रही हैं सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में कार्रवाई की मौके पर ट्रक क्रमांक MP-09-HH-2834 में टंकियां लोड करते हुए शिवकुमार यादव, गौरव यादव, वीरेन्द्र यादव तथा ट्रक चालक हेमराज कोरी मिले पूछताछ के दौरान आरोपी पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके तलाशी के दौरान ट्रक एवं एक बिना नंबर के लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुल 69 प्लास्टिक टंकियां (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) बरामद की गईं प्रारंभिक जांच में 21 टंकियों में लाइट डीजल ऑयल तथा शेष 48 टंकियों में मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ/मिक्स सॉल्वेंट होना प्रतीत हुआ
पुलिस द्वारा सभी 69 टंकियों को विधिवत जब्त कर प्रत्येक टंकी से एक-एक लीटर के कुल 69 नमूने लेकर सीलबंद किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु सुरक्षित रखा गया है बरामद ज्वलनशील पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख है साथ ही परिवहन में प्रयुक्त ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए हैं प्रथम दृष्टया यह ज्वलनशील पदार्थ अवैध रूप से भंडारित किया जाना पाया गया जिसके चोरी का होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता साथ ही इस प्रकार का पदार्थ पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है इस संबंध में थाना नरयावली में अपराध क्रमांक 151/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 280 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस द्वारा ज्वलनशील पदार्थ के वास्तविक स्रोत, स्वामित्व तथा अवैध भंडारण एवं परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments