पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अंतर्गत मिशन लाइफ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

सागर।डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस - 2026 के अवसर पर मिशन लाइफ के अंतर्गत 2 से 5 जून 2026 तक विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रभारी प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन कांगो के मार्गदर्शन में किया गया कार्यक्रमों की शुरुआत 2 जून को पर्यावरणीय मुद्दों पर वृत्तचित्र प्रदर्शन से हुई जिसमें जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रदर्शित किया गया 3 जून को जलवायु कार्रवाई में महिलाएं और युवा कैसे नेतृत्व कर सकते हैं विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया इस अवसर पर सुश्री श्रुति सिन्हा, पॉलिसी एनालिस्ट क्लाइमेट रेजिलिएंस एंड इन्क्लूजन ने महिलाओं एवं युवाओं की जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला 4 जून को आयोजित सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया इस दौरान प्रो. नवीन कांगो एवं प्रो. ऋतु यादव द्वारा पौधरोपण किया गया साथ ही विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों एवं नागरिकों को मिशन लाइफ संबंधी पंपलेट वितरित कर जल संरक्षण, ऊर्जा बचत एकल उपयोग प्लास्टिक से परहेज तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज पोस्टर, पेंटिंग, कहानी लेखन, स्लोगन लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया,जबकि डॉ. स्वेता शर्मा, डॉ. मुकेश कंवर एवं डॉ. सत्यम वर्मा सह -समन्वयक रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन में शोधार्थियों सुश्री स्वाति प्रजापति,संगम सक्सेना,धीरज सिंह तोमर एवं सुश्री ऐश्वर्या प्रिया ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा विभिन्न गतिविधियों के समन्वयन एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments