मोतीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चने की 12 बोरियां चोरी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

सागर।थाना मोतीनगर पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चने की बोरियां चोरी करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई लगभग ₹35,000 मूल्य की 12 बोरियां चना बरामद कर लिया है घटना 28 जून 2026 को फरियादी पैरभ केशरवानी निवासी सिद्धांत जैन मंदिर के पास, छोटा करीला ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नई गल्लामंडी में अनाज व्यापार का कार्य करता है उसने दिनांक 21 जून 2026 को नई गल्लामंडी परिसर के एफ-ब्लॉक में 137 बोरियों में चना रखा था 23 जून को गल्लामंडी पहुंचने पर 12 बोरियां गायब मिलीं सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ करने पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी मिली शिकायत पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 710/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹35,000 मूल्य की चोरी गई 12 बोरियां चना बरामद कर ली गई हैं गिरफ्तार आरोपी
पेहिल पिता राशिद खान, उम्र 22 वर्ष इमरान पिता सगीर खान, उम्र 19 वर्ष अमित पिता कमल अहिरवार
हर्ष पिता सरमन जाटव राज पिता मानक जाटव सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

0 Comments