सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर विभाग संघ चालक डा जीएस चौबे के मुख्य आतिथ्य और निरंकारी संत नारायण दास जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शुभारंभ के साथ ही सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, उनके पुत्र सूर्यांश तिवारी, एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल ने चारों पुत्रों कृष्ण कुमार पटेल, अनुज पटेल रामकुमार पटेल, हरीश पटेल, भाजपा नेता सोमेश जड़िया, क्षत्रिय महासभा जिला सागर के पदाधिकारी अभिषेक सिंह गौर, पूर्व पार्षद बलराम घोसी, शुभम घोसी, आनंद ददरिया तथा उनकी श्रीमती सीमा गुप्ता ददरिया, संजीव श्रीवास्तव बंटी, नीरज यादव, रमन यादव माहुल खास, रज्जन मिश्रा, देवांशु सेन, मुरारी अहिरवार, धर्मेन्द्र वैश्य, आयुष जैन, विनय राजपूत, भागीरथ रैकवार, कुन्दन जाट सहित 40 से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होटल ग्रेंड दीपाली के सिग्नेचर हाल में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर के प्रथम दिवस रक्तदानियों के पहुंचने का अटूट क्रम जारी है। इस क्रम में रक्तवीर प्रतीक चौकसे, अजीत सिंह राजपूत मसूरवाबड़ी देवरी, पवन साहू देवरी, रघुराज सिंह ठाकुर, सुनील चौकसे, बादल सिंह, दीपेश सिंह, कोमल चढ़ार, सीमांशू देवेंद्र जैन, आकाश कुशवाहा, अभिजीत जाट,रामजी यादव, देवेंद्र यादव, निर्भय रैकवार, सोनू अहिरवार, छोटू अहिरवार, आयुष जैन ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दर्ज कराया। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी के पास पहुंच कर कुशलक्षेम पूछा और उन्हें रक्तदान का प्रमाणपत्र सौंपा।
0 Comments