सागर के लिए बड़ी उपलब्धि एचएलबी की संख्या में कार्य पूर्ण करने वाला मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर

सागर।कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में मकान गणना का महाअभियान तीव्र गति से संचालित किया जाकर मात्र 15 दिनों में शत-प्रतिशत पूरा किया गया जो एचएलबी की संख्या में कार्य पूर्ण करने वाला सागर को मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर ले गया जो एक नया कीर्तिमान है जिले की 24 लाख से अधिक की आबादी के साथ सात लाख मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है प्रशासनिक स्तर पर की जा रही सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप जिले के 4362 से अधिक एचएलबी में मकान गणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिलेवासियों को जनगणना महाअभियान के अंतर्गत मकान गणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को सहयोग करने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणनाअधिकारी अविनाश रावत नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित समस्त चार्ज अधिकारियों के साथ सभी प्रगणकों एवं इस कार्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लगे अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी एवं कहा कि यह जनगणना का प्रथम चरण था अब दूसरे चरण में भी इसी प्रकार समय सीमा में कार्य पूर्ण करना है उन्होंने कहा कि 1 मई से प्रारंभ हुई मकान गणना का कार्य विधिवत 2 मई से शुरू हुआ और 15 मई को पूरा हुआ कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि मध्य प्रदेश जनसंख्या जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार कार्य करते हुए सभी चार्ज अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग की गई और चार्ज अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रगणकों की मॉनिटरिंग करते हुए यह कार्य किया गया एनआईसी के अधिकारी डेलन प्रजापति ने बताया कि यह कार्य कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के कारण ही संपन्न हो पाया है उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक एचएलबी होने के बाद भी समय सीमा से 15 दिवस पूर्व ही कार्य संपन्न हुआ है उन्होंने बताया कि जिले में नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर शेष संपूर्ण जिले में 6 लाख 98 हजार 781 मकानों की गणना प्रस्तावित थी किंतु हमारे प्रगणकों द्वारा 7 लाख 720 मकानों पर मकान गणना की गई जिसमें 24 लाख 27 हजार 473 आबादी की गणना भी अंकित की गई उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री द्वारा नगर निगम क्षेत्र की 439 एचएलबी के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जिसमें से 390 एचएलबी का कार्य पूर्ण हो गया है शेष कार्य सोमवार तक पूरा होगा अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अविनाश रावत ने समस्त जिलेवासियों सहित चार्ज अधिकारियों एवं प्रगणकों को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments