सागर।जिले के थाना सानोधा क्षेत्र के अंतर्गत फोर लाइन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गिरकर घायल हो गए है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना प्राप्ति पर सानोधा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112 स्टाफ घटनास्थल पर पहुँचे आरक्षक नीरज परस्ते एवं पायलट शरद ढेकला ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए व्यक्तियों को एफ.आर.व्ही वाहन से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भर्ती करवाया डायल-112 के जवानों की तत्परता और सूझबूझ से दोनों घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
0 Comments