सागर।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोमला,कनेरागोंड़, मनक्याई, महुआखेड़ा पैगवार में लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी समाप्ति की ओर है मंत्री राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय कांग्रेस सरकार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था गांवों में न पक्की सड़कें थीं न पर्याप्त बिजली और न ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था किसानों को सिंचाई के लिए रात 12 बजे खेतों में जाना पड़ता था क्योंकि दिन में बिजली उपलब्ध नहीं होती थी स्कूल, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन केवल कल्पना मात्र थे उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार ने विकास की परिभाषा ही बदल दी है आज हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं सुरखी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और यहां के अधिकांश गांव पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा है जिससे लोगों को सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी-विवाह के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें भाजपा सरकार छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिए योजनाएं बनाकर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है मंत्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने झूठ और जनता के साथ किए गए वादाखिलाफी के कारण विश्वास खो दिया है जबकि भाजपा सरकार पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है यही कारण है कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार मजबूत स्थिति में है मंत्री राजपूत ने ग्राम सोमला में मंगल भवन, नाली निर्माण, बाउंड्रीवाल, ग्राम मनक्याई में सीमेंट रोड, पंचायत भवन मंगल भवन, बाउंड्रीवाल सहित 15 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया राजपूत ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बिजली की समस्या न हो इसके लिए 33 केव्ही की विद्युत लाईन का नवीनीकरण का कार्य स्वीकृत कर दिया गया है जिससे सोमला, बदौना महुआखेड़ा,मनक्याई,खिरिया,कनेरागौंड़ सत्ताढाना जैंसे 25 ग्रामों को फायदा होगा बिजली की समस्या से निजात मिलेगी मंत्री राजपूत ने कनेरागौंड़ स्कूल के लिए 75 डेस्क तथा 175 कुर्सियां भेंट कर बड़ी सौगात दी मंत्री राजपूत ने भाजपा की योजनाओं की बात करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना, पीएम आवास नलजल योजना, संबल कार्ड जैंसी योजनाओं से हर व्यक्ति को भाजपा सरकार लाभांवित कर रही है इस अवसर पर भोले दुबे, रामकुमार पटैल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पटैल, अंबिका कुर्मी, रतन कुर्मी, प्रेमनारायण पटैल, बाबूलाल अहिरवार, रूपचंद्र पटैल, दुर्गाशंकर वाजपेयी, सुदामा पटैल, राजकुमार पांडेय, सनिल सिंह संदीप सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments