सागर।मकरोनिया थाना क्षेत्र के चौराहे पर बीच सड़क पर कुछ युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक युवती को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हो गया वायरल वीडियो किसी राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है जानकारी के अनुसार युवतियां रात करीब 9:30 बजे जिम से घर वापस लौट रही थी कि तभी पीछा कर रहे दो युवकों ने युवतियों की गाड़ी रुकवाई और कहा सुनी करने लगे जिसके बाद युवक ने युवती पर थप्पड़ रसीद दिया मामले को देख आस पास लोगो की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद दोनों युवक स्कूटी से रफूचक्कर हो गए घटना के बाद युवतियों ने थाना मकरोनिया पहुंच लिखित में शिकायत दर्ज कराई है जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments