सागर। खुरई देहात थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर सहोद्रा राय वार्ड में बीती रात को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नाचने वाली महिला की डेड बॉडी उसके ही घर में डबल बेड के अंदर संदिग्ध हालत में मिली और घर के बाहर ताला लगा हुआ था प्रारंभिक तौर पर डेड बॉडी 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है फिलहाल घर को सील कर दिया गया है और मामले की गहन जांच के लिए आज रविवार को एफएसएल टीम को बुलाया गया है पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के बेटे और उसकी बेटी ने शनिवार को देहात थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी मां ममता अहिरवार जो कि 5 अप्रेल से लापता है बेटे और बेटी ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहिन के घर गंजबासौदा में कई दिनों से गए थे उसी समय अपनी मां से 5 अप्रैल की रात को बात हुई थी कि वह नाचने का कार्यक्रम करने बीना रिफायनरी के गेट नंबर 3 के पास गई है इसके बाद से उसकी मां का मोबाईल बंद था जब घर आकर देखा तो ताला पड़ा था गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था पुलिस की सलाह पर परिजनों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया जैसे ही वे अंदर पहुंचे घर के भीतर से तेज बदबू आने लगी बदबू के स्रोत को तलाशते हुए जब परिजन कमरे में रखे डबल बेड के पास पहुंचे और उसे खोला तो अंदर ममता की डेड बॉडी पड़ी हुई थी यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
0 Comments