नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के समर्थन में जिला पंचायत कार्यालय में विशेष सत्र बुलाया गया

सागर।जिला पंचायत कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के समर्थन में विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रानी कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल रही जानकारी के अनुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर भाजपा ने सदन में बिल पारित कराने समर्थन किया था लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा बिल पारित होने में समर्थन नहीं किया गया बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित कराने लोकसभा सदन में प्रस्ताव रखा था जिसमें महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा सीट में 33 प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख था लेकिन कांग्रेस की महिला विरोधी नीति ने बिल पारित नहीं होने दिया जिसको लेकर जिला पंचायत सागर में एक विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही सभी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर समर्थन दिया और सदन में बिल पारित करने जिला पंचायत सागर से प्रस्ताव भेजा है विशेष सत्र के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने के बाद 2028 और 2029 लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति को आरक्षण मिलना था लेकिन कांग्रेस की वजह से नहीं हो पाया पिछले 1 वर्ष पूर्व यह बिल पारित होना था लेकिन नहीं हुआ अब कांग्रेस को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने में सहयोग करना पड़ेगा अन्यथा उन्हें सजा भुगतनी पड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments