पुलिस की बड़ी कार्यवाही गोवंश चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर। गोवंश चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में असंतोष एवं आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही थी थाना गोपालगंज क्षेत्र में गोवंश चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गंभीरता से लगातार प्रयास किए गए
थाना गोपालगंज में गोवंश चोरी के दो प्रकरण दर्ज हुए थे फरियादी ध्रुव यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एकता कॉलोनी के पास से अज्ञात ऑटो चालक उनकी सफेद रंग की गाय चोरी कर ले गया फरियादी आशीष दुबे गौ रक्षा दल कार्यकर्ता द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें एकता कॉलोनी क्षेत्र से एक लाल बछड़े को ऑटो में भरकर चोरी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में जनआक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की गई घटना के खुलासे हेतु थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा दिन-रात अथक मेहनत करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए इस दौरान सागर पुलिस कंट्रोल रूम (CCTV) टीम आर के एस चौहान एवं रेखा रजक का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा बार-बार विभिन्न लोकेशनों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया इसी मेहनत के फलस्वरूप एक संदिग्ध पीले-काले रंग के ऑटो की पहचान की गई, जिस पर हरे रंग का स्टिकर लगा हुआ था उक्त ऑटो की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया कासिम कुरैशी पिता साकिर कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बाघराज वार्ड, थाना मोतीनगर शाहरुख कुरैशी पिता बशीर कुरैशी, उम्र 25 वर्ष निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास
चाँद उर्फ दिलावर कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पासआरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

0 Comments