सागर।ऑब्स एंड गायनी सोसायटी द्वारा 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाए जा रहे विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत शासकीय संदीपनी कन्या विद्यालय में एक जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. ज्योति चौहान ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्राओं एवं शिक्षकों का इस सामूहिक टीकाकरण अभियान में स्वागत किया डॉ. रूबी रेजा ने किशोरियों में एचपीवी (HPV) टीकाकरण के महत्व को विस्तार से समझाया डॉ. स्मिता दुबे ने सोशल मीडिया के प्रभाव एवं वर्तमान समय में किशोरियों में बढ़ रही बॉडी इमेज से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की डॉ. शिविका यादव ने उभरती हुई महामारी के रूप में पीसीओएस (PCOS) के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना आवश्यक है अंत में डॉ. स्वाति पटेल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल वंदना खरे के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञों ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया यह कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
0 Comments