सागर।पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावुकता और गौरव से भरा रहा विभाग में लंबी और सराहनीय सेवाएँ देने के उपरांत कार्यवाहक उपनिरीक्षक (SI) चंद्रकांत भारद्वाज एवं कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामलाल अहिरवार आज अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया
सम्मान और विदाई कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके एवं रक्षित निरीक्षक नीतेश वायकर विशेष रूप से उपस्थित रहे अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों जांबाज साथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके ने कहा एक पुलिस अधिकारी का जीवन चुनौतियों से भरा होता है लेकिन भारद्वाज और अहिरवार ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन और निष्ठा की जो मिसाल पेश की है वह नए कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है विभाग आपकी कमी महसूस करेगा विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन भी सम्मिलित हुए इस दौरान विभाग के साथियों और परिवारजनों ने उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए जिससे माहौल काफी भावुक हो गया विदा ले रहे अधिकारियों ने भी अपनी सेवा यात्रा के अनुभव साझा करते हुए सागर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया पुलिस परिवार इन दोनों अधिकारियों की समर्पित सेवाओं के लिए उनका अभिनंदन करता है और उनके सुखद सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करता है।
0 Comments