सागर।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नरयावली में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने सांदीपनि विद्यालय नरयावली का लोकार्पण करते हुए लगभग 63.41 करोड़ से अधिक के अलग-अलग निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवंभूमिपूजन भी किया एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय मात्र एक सीमेंट- कांक्रीट का भवन नहीं है यह 5 हजार साल पुरानी भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का स्मृति स्थल है भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में कदम कदम पर संघर्ष किया और गरीब और अमीर की मित्रता का उदाहरण हम सभी के समक्ष गढ़ा है समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और उससे मित्रता गरीब कल्याण और अत्योदय का भाव सरकार को भगवान कृष्ण से मिलता है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के सही मायने हैं कि महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता प्राप्त हो ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें समाज परिवार में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संकल्प को दोहराते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजना चलाई जा रही हैै वर्तमान में प्रदेश में 17 महिलाएं कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं इसी प्रकार सागर की सांसद महापौर, कलेक्टर और पंचायतों में महिलाएं आज जिले के विकास की कमान संभाल रही हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने और उनके उत्थान के लिए सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है सरकार द्वारा किसानों के लिए हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण में कही कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखंड की धरती ने ऐंसे वीरों को पैदा किया है जिन्होंने जब भी मौका पड़ा उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर करके देश प्रदेश का मान बढाया है बुन्देलखंड अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है यहा के बुन्देलेे सब कुछ करने में सक्षम हैं, लेकिन प्राकृतिक परिस्थिति के कारण बुन्देलखंड में पानी का अभाव रहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का जो कार्य किया जा रहा हैं उससे बुन्देलखंड के किसानों के लिए उनकी एक-एक इंच जमीन के लिए सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मात्र 5 रूपए में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है सरकार का संकल्प है कि किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदें और क्रमशः रूप से सरकार 2700 रुपए प्रति क्विंटल और उससे आंगे बढ़ कर गेहूं खरीदेगी मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण बारदाने की जो समस्या आई उसके लिए सरकार कार्य कर रही है किसान चिंता न करें किसान का दाना-दाना सरकार खरीदेगी उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश मे गेहूं की बम्पर पैदावार हुई है और किसानों से अधिक से अधिक गेहूं खरीदने के लिए प्रदेश सरकार ने भारत सरकार से प्रदेश का खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है समारोह में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सहयोग प्राप्त हो रहा है उन्होंने कहा कि दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 600 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है, जो मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण में किसानों की एक इंच भी भूमि प्रभावित नहीं हुई है जिससे क्षेत्र के कृषकों में संतोष का वातावरण है विधायक लारिया ने कहा कि कड़ान सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया,देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी, प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments