सागर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में बड़ा जीना परकोटा स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया यह आयोजन कायस्थ परिवार द्वारा पिछले 30 वर्षों से मनाया जा रहा है जिसमें समाज के लोगों द्वारा एकत्र राशि से सभी आयोजन किए जाते है गुरुवार की सुबह से मंदिर में भक्तों की भीड़ रही इस अवसर पर दूध, दही शहद और गंगाजल से विधिवत अभिषेक कर भगवान की पूजा-अर्चना की गई इसके बाद आरती एवं हवन का आयोजन किया गया और श्रद्वालुओं को प्रसादी वितरित की गई कार्यक्रम में कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित मोहन खरे, सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं प्रकटोत्सव आयोजन के दौरान शाम 4 बजे से चित्रांश मंगल भवन में सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ इस पूरे आयोजन में श्रद्वालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला तथा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
0 Comments