​रिश्तों का कत्ल पिता ने ही बेटों और पोतों के साथ मिलकर की अपने सगे बेटे की हत्या

सागर। थाना सानोधा अंतर्गत ग्राम पामाखेड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है जहां एक पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या की साजिश रची और अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसेअंजाम दिया सानोधा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है दिनांक 19/04/2026 की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी पिता हिरदे अहिरवार का अपने पुत्र हल्ले अहिरवार से पुरानी बुराई को लेकर विवाद हुआ आवेश में आकर पिता ने अपने दूसरे बेटे पप्पू और नातियों को हल्ले को जान से खत्म करने के लिए उकसाया पिता के कहने पर आरोपी पप्पू उर्फ शिवराम संदेश अहिरवार और एक नाबालिग ने मिलकर हल्ले पर डंडों और पत्थरों से प्राणघातक हमला कर दिया बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी सीमा के साथ भी मारपीट की गई गंभीर रूप से घायल हल्ले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दिनांक 21/04/2026 को उसकी मृत्यु हो गई
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी सानोधा भरत सिंह ठाकुर ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की
​वैज्ञानिक पद्धति एफएसएल (FSL) टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण कर खून आलूदा मिट्टी जप्त की गई
​आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और पत्थर की लुडिया उनके निवास स्थान से विधिवत जप्त की गई हिरदे पिता स्व.थोवन अहिरवार 74 वर्ष मुख्य साजिशकर्ता पिता ​पप्पू उर्फ शिवराम अहिरवार 45 वर्ष भाई ​संदेश पिता पप्पू अहिरवार 22 वर्ष भतीजा
​एक विधि विरुद्ध बालक 16 वर्ष पुलिस अभिरक्षा में सभी निवासी ग्राम पामाखेड़ी जिला सागर।

Post a Comment

0 Comments