गोपालगंज पुलिस की बड़ी सफलता वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आकाश साहू गिरफ्तार

सागर।थाना गोपालगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है दिनांक 22.04.2026 को थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज जैन व उनकी टीम क्षेत्र में वारंटियों की धरपकड़ हेतु सक्रिय थी इसी दौरान मुखबिर के जरिए सटीक सूचना प्राप्त हुई कि आकाश साहू 39 वर्ष जो नंदकिशोर होटल के पास शनिश्चरी का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बस स्टैंड क्षेत्र की रणनीतिक घेराबंदी की पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने अपनी तत्परता और पेशेवर कौशल का परिचय देते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया ​पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान स्वीकार की उसके विरुद्ध निम्नलिखित प्रकरणों में  न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे ​प्रकरण क्रमांक: 6490/15 ​अपराध क्रमांक: 298/15 ​गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के परिजनों को विधिवत सूचित किया गया और समस्त वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Post a Comment

0 Comments