नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर सख्त कार्रवाई आर्टिगा कार जप्त

सागर।पुलिस चौकी मण्डी बामौरा द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दिनांक 02.04.2026 की शाम को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक आर्टिगा कार क्रमांक MP04 EC 7133 का चालक लापरवाहीपूर्वक एवं शराब के नशे में वाहन चलाते हुए जुलूस में प्रवेश कर गया जिससे उपस्थित लोगों की जान जोखिम में पड़ गई मौके पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पंचों के समक्ष चालक की जांच की गई जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया उक्त तथ्य की पुष्टि मेडिकल परीक्षण में भी हुई उक्त कृत्य पर चालक मोहित लोधी पिता मोहर सिंह लोधी,उम्र 24 वर्ष, निवासी सपली, थाना पठारी जिला विदिशा हाल पता मण्डी बामौरा थाना आगासौद, जिला सागर के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते हुए आर्टिगा कार क्रमांक MP04 EC 7133 (सफेद रंग) को जप्त किया गया है प्रकरण में नियमानुसार न्यायालय के माध्यम से भारी अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments