भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को होगा ध्वजारोहण पूर्व संध्या पर मनेगा दीपोत्सव

सागर। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं स्थापना दिवस के अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा वहीं 5 अप्रैल की शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव मनाया जाएगा कार्यकर्मो की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संचालन टोली बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की एवं व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी बैठक उपरान्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई एवं साज सज्जा में सहभागिता की इस दौरान 
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि यमुना ताई मंडल के पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे ने मंडल में एवं नगर निगम भाजपा पार्षद दल सचेतक शैलेन्द्र ठाकुर ने पार्षद गणों द्वारा एकत्र आजीवन सहयोग निधि के चेक जिला अध्यक्ष को सौंपे इस अवसर पर प्रदेशकार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल,निकेश गुप्ता,जिला महामंत्री चैन सिंह, सुमित यादव,जिला मंत्री राहुल वैध,प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन,मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक मनोज रैकवार,लीना रैकवार उर्मिला सहारे,प्रीति केसरवानी,मीरा चौबे विकास केसरवानी कुलदीप खटीक,पराग बजाज,डॉली सोनी, डब्बू साहू,सोनू चौहान नमन समैया,हर्षित साहू चिराग सबलोक कैलाश गुप्ता,गौरव गोस्वामी,दीपक जैन सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहें।

    

Post a Comment

0 Comments