थाना कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म

सागर।कोतवाली थाना से आई पीड़ित युवती ने क्षेत्र के रहने वाले अधेड़ व्यक्ति पर शादी और नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है पीड़ित युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी मां शिवाल गुप्ता सेठ निवासी पुर्वयाऊ जो पेशे से ठेकेदार है के घर पर काम करने जाती थी अक्टूबर 2025 दिवाली के पूर्व पीड़िता की मां की तबियत खराब हो जाने से पीड़िता ने आरोपी के घर जा कर काम किया जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिला कर जबरन लगातार 15 दिन तक दुष्कर्म किया जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के घर जाकर बेटी को ढूंढा और सीएम हेल्पलाइन 181 में फोन कर मदद मांगी जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई उसके बाद मां बेटी गोपालगंज थाने पहुंची जहां उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई और केस कोतवाली थाने पहुंचाया पीड़ित ने इस घटना में शामिल दो अन्य लोग मनोज रैकवार और भूपेंद्र विश्वकर्मा का भी नाम लिया जो घटना करने में शामिल थे फिलहाल मामले में कार्यवाही को लेकर पिछले कई दिनों से मां बेटी पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रही है अब उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों के पास शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments