जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनेगा कन्यादान आयोजन

सागर।बैठकों को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा सागर जिला अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने कहा कि यह आयोजन पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है लखन सिंह ने कहा कि यह आयोजन समाज की परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है
लखन सिंह ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान किया जा रहा है जिससे उनके परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होता है उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके बैठकों में युवा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी ने अभार व्यक्त किया तथा समाज के वरिष्ठ सरंक्षक,एड.जितेन्द्र सिंह गंभीरिया, राजकुमार सिंह ढाना, गोविन्द सिंह कर्रापुर, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रीति सिंह राजपूत अध्यक्ष महिला विंग, पृथ्वी सिंह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, अशोक सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राहुल सिंह चौरा महामंत्री, विजय सिंह नयाखेडा, ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं धन संग्रह को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा सचिन सिंह राजपूत को क्षत्रिय महासभा का नगर अध्यक्ष बनाया और आयोजन की व्यवस्था सिद्धार्थ सिंह बामौरा ने कीं आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि विवाह के लिए चयन जिले की कन्याओं में से ही किया जाएगा तथा वास्तविक आर्थिक स्थिति को आधार बनाया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को ही इसका लाभ मिल सके इस संबंध में लखन सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अनुचित प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।



   











Post a Comment

0 Comments