हत्या के सनसनीखेज मामले में खुरई ग्रामीण पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सागर। थाना खुरई ग्रामीण पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया दिनांक 04.03.2026 को फरियादी अनिल यादव पिता स्व. भगवानदास यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेजरा इज्जत द्वारा थाना खुरई ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पिता भगवानदास यादव का गांव के ही जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव एवं करतार यादव से खेत में बरगा हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया था इसी विवाद के चलते आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से भगवानदास यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे गंभीर चोट आने के कारण उनकी मृत्यु हो गई घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खुरई ग्रामीण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 103(1), 296(ए), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर थाना खुरई ग्रामीण की विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई मुखबिर तंत्र सक्रिय करना तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत करते हुए अलग-अलग स्थानों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव और घेराबंदी के चलते दिनांक 05.03.2026 को आरोपी जयराम यादव, केतार यादव एवं केदारनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इस प्रकार थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या जैसे गंभीर अपराध के आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।


Post a Comment

0 Comments