सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के कम्प्यूटर साइंस विभाग में किये गए स्थानांतरण आदेश को स्थगित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है 08 जनवरी को यह स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था जिसको लेकर विभाग के छात्र यह मांग कर रहे थे कि योग विभाग को वर्तमान भवन पतंजलि भवन में ही संचालित रहने दिया जाए विभाग द्वारा भी योग क्रियाओं इत्यादि को लेकर स्थान और सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान भवन में ही संचालित किये जाने का आग्रह किया था इसको दृष्टिगत रखते हुए यह स्थगन आदेश जारी किया गया है विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेंद्र यादव विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल जैन और प्रभारी मीडिया अधिकारी ने विवि प्रशासन के इस स्थगन आदेश से अनशनरत विद्यार्थियों को अवगत कराया विद्यार्थियों ने इस आदेश का स्वागत करते हुए और विश्वविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनशन को समाप्त किया।
0 Comments