सागर। सोमवार को भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर सागर नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया शोभायात्रा में शामिल होकर रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी जी के दर्शन कर आरती की एवं पूज्य मुनि श्री 108 महासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं को जन्म कल्याण महोत्सव भाजपा नेताओं ने तीन बत्ती स्थित म्युनिसिपल स्कूल के सामने भगवान महावीर स्वामी जी के संदेशों से सुसज्जित विशाल पंडाल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण भी किया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे, सोशल मीडिया सह-प्रभारी जय सोनी, प्रदेश सह-संयोजक प्रासुक जैन, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, मेघा दुबे, नीलम अहिरवार पार्षद आशुतोष पराग बजाज, धर्मेंद्र खटीक, देवेंद्र अहिरवार, कन्हैया पटेल विशाल खटीक,युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, सतीश जैन,सोनू चौहान विकास केशरवानी, कुलदीप खटीक दीपक जैन, नमन समैया, प्रीति केशरवानी उर्मिला सहारे,मीरा चौबे संकल्प जैन राजकुमार जैन, प्रसन्न जैन, निलेश जैन अजय लंबरदार, विनीत जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments