विश्वविद्यालय के जंगल में लगी भीषण आग

सागर।डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कई वर्गफुट जमीन पर पड़े सूखे पत्तो पर अचानक आग लग गई घटना शनिवार की शाम 6:30 बजे की है जब रोज की तरह घूमने वाले लोगों की नजर आग पर पड़ी प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आग सूखे पत्तो से शुरू हुई और देखते ही देखते बांस के पेड़ आग की चपेट में आ गए जिससे वह धू धू कर जल उठे तत्काल लोगों द्वारा विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगे घटना पर मौजूद लोगों का कहना है कि जंगल में आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और वह लोग गांजा बीड़ी सिगरेट पीते नजर आते है बड़ा सवाल यह है कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी इस ओर ध्यान क्यों नही देते जिम्मेदारी के तहत जंगल में किसी भी प्रकार के व्यक्तियों का अनावश्यक बैठना प्रतिबंधित है लेकिन उसके बाद भी बाहरी लोग जंगल में बैठ कर नशा करते है फिलहाल आग ने बड़ा रूप ले लिया है जिसकी वजह से सुरक्षा कर्मी आग बुझाने में नाकाम नजर आ रहे है क्योंकि पहाड़ पर फायर ब्रिगेड का पहुंच पाना संभव नहीं इसकी वजह से सिस्टम की पोल खुलती नजर आ रही है वहीं इस घटना की जानकारीविश्वविद्यालय के जिम्मेदारों से जानने की कोशिश की तो किसी से संपर्क नहीं हुआ और ना ही किसी ने जवाब देना उचित समझा।

Post a Comment

0 Comments