120 लीटर अवैध शराब एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

सागर।जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 27.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी आगासौद नितिन पाल द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया पुलिस टीम द्वारा मण्डी बामौरा स्थित अंशुल ढाबा के सामने घेराबंदी कर कुल्हार की ओर से आ रहे ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान ट्रॉली में बांस के नीचे छिपाकर रखी गई देशी मसाला मदिरा की 14 पेटियाँ (कुल 120 लीटर) बरामद की गई पुलिस द्वारा मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध शराब जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई।


Post a Comment

0 Comments