मानवता को शर्मसार कर दिया

दमोह।मानवता को शर्मसार कर दिया  भाईदूज के पावन पर्व पर अपनी बहन से टीका लगवाने आए एक 16 वर्षीय किशोर की एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और सनकी व्यक्ति ने सरेराह हथौड़े और रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने न केवल किशोर की जान ली बल्कि चश्मदीदों के मुताबिक वह नरभक्षी की तरह व्यवहार करते हुए मृतक का खून पीता और मांस खाता नजर प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग भरत विश्वकर्मा 16 वर्ष जो कि अर्थखेड़ा गांव का निवासी था भाईदूज मनाने अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था जैसे ही वह अपनी बहन के घर के पास पहुँचा गाँव के ही रहने वाले सनकी आरोपी गुड्डा पटेल ने अचानक उस पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया आरोपी ने किशोर के सिर पर कई बार वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी गुड्डा पटेल ने उसके सामने ही भरत की हत्या की और उसके बाद वह किसी नरभक्षी की तरह व्यवहार करने लगा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में आरोपी को मृतक के शरीर के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए देखा गया है ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने मृतक का खून पिया और मांस तक खाने की कोशिश की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हथौड़ा लहराते हुए खेतों की ओर भाग गया देहात थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी की घेराबंदी की हालांकि उसने पुलिस पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन अंततः ग्रामीणों ने पथराव कर उसे काबू में किया और पुलिस के हवाले कर दिया स्थानीय लोगों और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गुड्डा पटेल एक आदतन अपराधी और मानसिक रूप से विक्षिप्त है उसने लगभग 20 साल पहले अपनी पत्नी की भी इसी तरह हत्या की थी, जिसकी सजा काटकर वह जेल से बाहर आया था।


Post a Comment

0 Comments