सागर।थाना देवरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना देवरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मीरा ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में से एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस टीम ने मुस्तैदी और सूझबूझ के साथ पकड़ लिया पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया पुलिस द्वारा मौके पर ही उक्त सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केन्द्रीय जेल सागर भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है आरोपी जसमत पिता स्व.सुम्मेर सिंह कुचबंदिया, उम्र लगभग 40 वर्ष, गिरफ्तार फरार आरोपी
विष्णु उर्फ कुक्कर उर्फ अर्जुन पिता राजकुमार कुचबंदिया, निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास, नई गल्ला मंडी मोतीनगर सागर थाना प्रभारी निरीक्षक हरिराम मानकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सतत निगरानी, सजगता एवं टीमवर्क के कारण यह सफलता प्राप्त हुई है। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगी।
0 Comments