शिवसेना ने वेलेंटाइन डे के विरोध में रैली निकालकर किया अश्लीलता का पुतला दहन

सागर।शिवसेना संगठन के वेलेंटाइन डे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन के चलते शहर के पार्कों व रेस्टोरेंटो में सन्नाटा छाया रहा सुबह से ही शिवसेना की टोलिया राजघाट वाटर पार्क अटल पार्क विश्वविद्यालय आदि सहित मनचले आशिकों के स्थलों पर निगरानी के लिए घूमती रही जहां छूट पुट प्रेमी युगलो के मिलने पर समझाइश लेकर छोड़ दिया गया शिवसेना संगठन की वाहन रैली मकरोनिया से प्रारम्भ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुई सिविल स्थित शहीद कालीचरण चौराह पहुंची जहां पैदल मार्च के साथ वेलेंटाइन डे रूपी अश्लीलता का पुतला दहन किया
रैली में शिवसेनिक वेलेंटाइन डे के खिलाफ गगन भेदी उद्घोष के साथ चल रहे थे तदोपरांत शहीद कालीचरण की प्रतिमा पर पुलवामा के 44 अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि की गई शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि शिवसेना संगठन ने 2 दिन पहले दंडपूजन कर वेलेंटाइन डे का शक्ति से विरोध करने की चेतावनी दी थी जिसके चलते अश्लील हरकते करने वाले युगल रेस्टोरेंट पार्कों से नदारत रहे कुछ पार्क व रेस्टोरेंटो में माफी मांगने पर प्रेमी युगल को छोड़ा गया जिला दीपक सिंह ने रैली के दौरान रेस्टोरेंट कैफे संचालकों को सख्त हिदायत दी की किसी भी ऐसे मनचलों को प्रवेश मत देना को अश्लीलता फैलाया अगर अश्लीलता करते पाए जाते है तो आपके रेस्टोरेंट फैंके को क्षति हो सकती है शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने पार्कों प्रेमी स्थलों पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम पर आभार मानते हुए कहा कि शिवसेना संगठन प्रेम का नहीं बल्कि वेलेंटाइन डे की आड़ मे अश्लीलता फैलने वालो खिलाफ है वेलेंटाइन डे का विरोध करने वाले शिवसेनिकों में शिवशंकर दुबे सचिन जैन धर्मेंद्र यादव हितेंद्र ठाकुर अथर्व द्विवेदी ज्ञानी विश्वकर्मा पंकज दुबे आशुतोष तिवारी महेश साहू अमर यादव रमन उपाध्याय शंशाक कोष्टी अजय बुंदेला राहुल विठ्ठल दीपक चौधरी चुटकी रजक अनुज तिवारी आदर्श राजेन्द्र दुबे मयंक सेन नमन वैद्य शिवम वाजपेई गौरव बड़कुल संजय सेन रवि सेन रोहित गोविद शरद त्रिपाठी सौभाग्य सहित बड़ी संख्या में शिवसेनिक उपस्थित थे। 



Post a Comment

0 Comments