कांग्रेस संगठन ने चार जिलों छिंदवाड़ा सागर मऊगंज और झाबुआ की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी

भोपाल।कांग्रेस संगठन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए चार जिलों छिंदवाड़ा,सागर,मऊगंज और झाबुआ की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है यह कार्रवाई पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के बाद की गई है अब तय मानकों के अनुरूप नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर पर पदाधिकारियों की संख्या सीमित रखी जाए छोटे जिलों में अधिकतम 31 और बड़े जिलों में 51 सदस्यों की सीमा तय की गई है हाल ही में इन जिलों में बड़ी संख्या में पदों की घोषणा की गई थी जिस पर संगठन के भीतर ही सवाल उठने लगे थे विशेष रूप से छिंदवाड़ा में 250 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई थी इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने हस्तक्षेप करते हुए सभी घोषित पदाधिकारियों से जिम्मेदारियां वापस लेने का निर्णय लिया पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन में संतुलन अनुशासन और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक था आने वाले दिनों में चारों जिलों में नए सिरे से कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को संगठनात्मक पुनर्संरचना के रूप में देखा जा रहा है जिसका असर आने वाले समय में पार्टी की रणनीति पर भी पड़ सकता हैं।

Post a Comment

0 Comments