विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी करने वाले आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

सागर।थाना बहरोल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी करने वाले आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया थाना बहरोल में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया आरोपियों द्वारा पूर्व में विद्युत ट्रांसमिशन टावर लाइन से लगभग 170 मीटर तार चोरी कर लिया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रुपये आंकी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी प्रारंभ की गई मुखबिर सूचना तकनीकी विश्लेषण एवं सघन दबिश के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
श्याममिलन दांगी पिता जयसिंह दांगी, उम्र 27 वर्ष भगवान सिंह पिता गोविंद लोधी उम्र 25 वर्ष विजय सिंह पिता रंधीर सिंह दांगी, उम्र 23 वर्ष प्रवेश पिता अमोल सिंह लोधी, उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम भूसाकमलपुर, थाना विनायका आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका (तार) जप्त किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों को न्यायालय बण्डा में पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल बण्डा दाखिल कराया गया।


Post a Comment

0 Comments