सागर।डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में चार दिवसीय प्रज्ञोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा रहे जबकि कुलपति सी.वाई.एस. ठाकुर विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कुलपति द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया प्रज्ञोत्सव के अंतर्गत आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुनीत वालिया द्वारा किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास रचनात्मक सोच एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा प्रज्ञोत्सव के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में आइडियाथॉन वाद-विवाद प्रतियोगिता विज्ञापन शो केस स्टडी प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता प्रमुख रहीं इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता एवं व्यावसायिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
0 Comments