सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने सक्रिय रोड पेट्रोलिंग के दौरान त्वरित एवं रणनीतिक कार्रवाई करते हुए एक जिला बदर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है 25.02.2026 को थाना गोपालगंज में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक व्यास नियमित रोड पेट्रोलिंग पर थे इस दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर का बदमाश जग्गी उर्फ जगदीश पिता भगवान दास रैकवार,उम्र 25 वर्ष निवासी बाघराज वार्ड तिली, थाना गोपालगंज सेलिब्रेशन तिरूपतिपुरम क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहा है सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक दीपक व्यास द्वारा तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा को अवगत कराया गया थाना प्रभारी के निर्देशन में आरक्षक अंकित तिवारी, आरक्षक हीरेन्द्र एवं आरक्षक दशरथ को वायरलेस के माध्यम से मौके पर बुलाया गया पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर तिरूपतिपुरम क्षेत्र में दबिश दी गई
घेराबंदी के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर बचने का प्रयास करने लगा किंतु पुलिस की सतर्कता एवं सूझबूझ के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया
उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सागर के आदेश तहत 06 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया था आदेश के पालन में आरोपी को 06.11.2025 को मालथौन बॉर्डर से जिला सीमा के बाहर छोड़ा गया था इसके बावजूद आरोपी द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए पुनः सागर शहर में प्रवेश करना पाया गया आरोपी से सागर आने का वैध कारण पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका इस प्रकार आरोपी द्वारा न्यायालय एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना प्रमाणित हुआ आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को समय 19:15 बजे समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 223(ए) बीएनएस एवं राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को नियमानुसार दे दी गई है।
0 Comments