अनाज चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी में हुई अनाज चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है 14.02.2026 को फरियादी अभिषेक पिता अजीत कुमार जैन, उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड 10 रहली द्वारा थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.02.2026 को शाम लगभग 04:00 बजे वह अपनी गल्ला दुकान बंद कर घर चला गया था शाम लगभग 07:00 बजे पुनः दुकान पर पहुंचने पर देखा कि स्टॉक में रखी अनाज की बोरियों में से कुछ बोरियां नीचे गिरी हुई थीं जांच करने पर 06 बोरी मूंग एवं 03 बोरी मक्का कुल कीमत लगभग ₹29,000 कम पाई गई
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 95/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राहुल पिता प्रकाश प्रजापति, निवासी वार्ड 14 रहली
शुभम पिता माखन अहिरवार, निवासी वार्ड 14 रहली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया 
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से
06 बोरी मूंग 03 बोरी मक्का कीमत ₹29,000 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत ₹25,000 कुल मशरूका लगभग ₹54,000 बरामद कर जप्त किया गया
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


Post a Comment

0 Comments