सागर।शहर के कटरा मस्जिद क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी नीलेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छुरा 5 लीटर संदिग्ध जहरीली शराब और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है पुलिस की इस कार्रवाई पर आम जनता ने संतोष व्यक्त करते हुए इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की है
जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर की रात करीब 8 बजे कटरा मस्जिद के पास बदमाशों ने दीपक उर्फ़ बिट्टू जैन का रास्ता रोककर उन पर चाकू से हमला किया था इसके बाद आरोपी करीब 8:30 बजे माता मढ़िया पहुंचे जहां उन्होंने चाकू लहराते हुए राहगीरों के साथ मारपीट की और दुकानों में तोड़फोड़ कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नीलेश पटेल को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार–शनिवार दरम्यानी रात रेलवे ट्रैक के पास बनी टपरियों के क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
0 Comments