देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

सागर।देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा अखिलेश जैन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा द्वारा तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है उनके निष्कासन का मुख्य कारण विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशी का खुला विरोध और नगर पालिका की पीआईसी में कांग्रेस पार्षद को शामिल करना रहा और उन पर संगठन को गुमराह करने के साथ भ्रष्टाचार और अनियमिताओं के आरोप भी लगे थे जिसके बाद निष्कासन की कार्यवाही की गई है जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments