ढाना हवाई अड्डा निर्माण की उम्मीद

सागर।ढाना हवाई पट्टी जो कि संपर्क योजना के दस्तावेज में राज्य सरकार के अधीन है क्षेत्रीय असेवित हवाई अड्डों की सूची में पहले से शामिल है हालांकि अब तक आयोजित उड़ान योजना की पांचों बोलियों में किसी भी एयरलाइन कंपनी ने यहां से उड़ान संचालन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया है केंद्रीय नागर विमान मंत्री राम मोहन नायडू ने जानकारी सांसद डॉ. लता वानखेड़े के उस पत्र के जवाब में दी है नायडू ने पत्र में कहा कि इच्छुक एयरलाइंस किसी विशेष मार्ग पर मांग के आकलन के आधार पर बोली लगाती हैं यदि भविष्य की किसी बोली प्रक्रिया में कोई एयरलाइन ढाना हवाई पट्टी से उड़ान संचालन हेतु वैध प्रस्ताव प्रस्तुत करती है तो उस पर योजना के प्रावधानों के अनुसार विचार किया जाएगा ऐसे हवाई अड्डे जो उड़ान योजना के तहत चयनित मार्गों में शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments