सागर।महिला सशक्तिकरण,समानता और न्याय केवल बुद्ध के धम्म से ही प्राप्त हो सकता है उक्त विचार डॉ आंबेडकर चेयर डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ता रामहित गौतम ने व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर आंबेडकर ने सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य किया इस अवसर पर डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व शांति का मार्ग बुद्ध ने दिया जिस मार्ग को अपनाकर अनेक देश बुद्ध मय हो गए प्रो.राजेश गौतम ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डॉ.आंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को बाबा साहब ने अपनाया था बुद्ध धर्म और 22 प्रतिज्ञा के बारे में बताया और कहा कि इनका हमें पालन करना चाहिए बालचंद ने कहा कि तलवार के दम पर नहीं बुद्ध ने शांति दया और प्रेम न्याय का संदेश दिया कार्यक्रम में डॉ.वीरेंद्र,डॉ.अतिभविजय सिंह,डॉ.विनोद अजब सिंह,डॉ.चिट्टी बाबू, डॉ.अरविंद, जितेंद्र,विशाल आदि उपस्थित थे।
0 Comments