सागर।बहेरिया थाना अंतर्गत रुसल्ला निवासी सुदामा अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया शिकायत में सुदामा ने बताया कि रविवार की सुबह सानौधा थाना पुलिस ने एक कार से शराब जप्त कर कार्यवाही की है दरअसल पीड़ित का कहना है कि सिद्गुआँ निवासी दीपक गोस्वामी से पुराना परिचय होने की वजह से मेरी टाटा कंपनी की जीट कार हमेशा ले जाया करता था और दो चार दिन में वापस कर देता था लेकिन रविवार को दीपक काम का कह कर कार ले गया और उसमें शराब की तस्करी की इस बात की जानकारी नहीं थी सोमवार को मीडिया के माध्यम से जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है शराब मामले में मेरा और मेरे परिवार का कोई लेना देना नहीं है उचित जांच कर कार्यवाही की जाए और मेरी कार मुझे सौंप दी जाए।
0 Comments