सिरोंजा में हुए फायरिंग मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

सागर।सिविल लाइन अंतर्गत सिरोंजा निवासी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों के साथ पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर की रात दिनेश वर्मा, अमित कनोजिया और नवीन वर्मा द्वारा घर पर आकर वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी और फायरिंग कर दहशत फैला कर जान से मारने की कोशिश की थी जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम दोबारा आकर घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई,जिसकी शिकायत थाना सिविल लाइन में करने पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई पीड़ित भूपेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments