एक बगिया मां के नाम कार्यक्रम हुआ प्रारंभ महिला समूह सदस्यों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग

सागर।जिले में मनरेगा के अंतर्गत आजीविका मिशन के द्वारा बनाई बनाए गए महिला समूहों के सदस्यों के यहां फलदर पौधरोपण आधारित कार्यक्रम की बुनियाद रखी गई जैसीनगर विकासखंड की महिलाओं ने अव्वल आकर अपने खेतों में पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है मनरेगा के अंतर्गत यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिसमें एक एकड़ के खेत में आम,अनार,आमला,चीकू,नींबू जैसे फल देने वाले पौधों को फसलों के साथ-साथ रोपित किया जा रहा है अर्थात किसान अपने उसे खेत में फसल भी उगाएगा और फल भी खाएगा यह कार्यक्रम मनरेगा के अंतर्गत वित्त पोषित है कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि फ्रूट प्लांट लगाए जाने की मुहिम जिले में उन्होंने पहले ही शुरू कर दी थी यह कार्यक्रम अब उस मुहिम का एक हिस्सा है जिले के प्रत्येक विकासखंड में 100 वाटिकाएं बनाई जानी है इसके लिए हितग्राही चयन से लेकर मनरेगा की औपचारिकताओं को लगभग पूरा कर लिया गया है महिलाओं को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है क्योंकि वह संकुल निर्माण गतिविधि के अंतर्गत इन फलदार पौधों से मिलने वाले उत्पाद को शासन की एक दूसरी माहिती योजना पीएम फेम के अंतर्गत प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना कर इनकी वैल्यू एडिशन करेंगी और बाजार में इन्हें बेचकर आय अर्जित कर सकेंगी इससे गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments