सागर 11 सितम्बर कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार देवरी में आज रानी दुर्गावती नौरादेहीअभ्यारण्य के विस्थापित परिवारों की समस्या निवारण के लिए विस्थापितों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया एवं दूर किया गया एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा निर्देश दिए गए हैं की रानी दुर्गावती अभ्यारण्य में विस्थापित होने वाली सभी विस्थापितों को समय पर भू अर्जन की राशि मिल सके एवं विस्थापित स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सके इसके लिए सभीआवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे इसी परिपेक्ष में देवरी में सभी विस्थापितों की बैठक आयोजित की गई एवं उनके सुझाव भी लिए गए एवं आवश्यक करवाई की गई बैठक में अन्य विभाग के भू अर्जन प्रकरणों पर विभागवार समीक्षा की गई।
0 Comments