बदलते तकनीकी युग में शिक्षकों की भूमिका बहुआयामी है-कुलपति

सागर।डॉक्टर हरीसिंह सिंह गौर विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में शिक्षक दिवस पर्व का आयोजन किया गया आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सागर लोक सभा सांसद डॉ.लता वानखेड़े, विशिष्ट अतिथि  विधायक शैलेन्द्र जैन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता कुलसचिव डॉ. एस.पी.उपाध्याय मंचासीन थे कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैयालाल बेरवाल ने की 
इस अवसर पर डॉ.लता वानखेड़े ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस एक तरह से आभार दिवस है जिसमें गुरुओं के प्रति आभार प्रकट किया जाता है उन्होंने कहा कि मैंने इसी विश्वविद्यालय से शिक्षा पाई है डॉ.गौर ने बुंदेलखंड में इसविश्वविद्यालय की स्थापना पर शिक्षा का दीप जलाया था यहाँ से पढ़कर लाखों विद्यार्थियों ने ज्ञान का प्रकाश चारों ओर फैलाया है हम अपने संस्थापक के प्रति नत मस्तक हैं देश के लिए शोध एवं अनुसन्धान के महत्त्वपूर्ण केंद्र के रूप में यह विश्वविद्यालय और प्रगति करे यही मेरी कामना है कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में जब किसी को सेवा करने का अवसर मिलता है तब वह उसके जीवन में एक रूपांतरण लेकर आता है उसके पहले वह विद्यार्थी और शोधार्थी की भूमिका में होता है शिक्षक बनने के बाद एक नए दायित्व का बोध होता है और इस दायित्व बोध के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी शिक्षक पर होती है शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाते हैं आज समय बहुत बदल गया है तकनीक बदल गई है ऐसे में शिक्षकों को अपने आप में बहुत बदलाव लाने पड़ते हैं  विश्वविद्यालय की प्रगति में शिक्षकों और अधिकारियों के संयुक्त प्रयास में बड़ी भूमिका रही है ई गर्वनेंस,नैक में ए प्लस ग्रेड सहित कई उपलब्धियां हम सबके साझा प्रयास का परिणाम हैं कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केन्द्रित 12 पुस्तकों का विमोचन अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित 12 संपादित पुस्तकों का विमोचन किया गया पुस्तकों का सम्पादन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों द्वारा किया गया है कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवानी मीणा ने किया एवं आभार प्रो.डी के नेमा ने व्यक्त किया कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments