एक एक आदिवासी ग्रामों को अधिकारी गोद लेकर मूलभूत विकास की दिशा में कार्य करें

सागर।आदिवासी समुदाय के आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर आदिवासी समुदाय को लाभान्वित करें एवंआदिवासी ग्रामों की विकास योजनाएं आदिवासी समुदाय के हिसाब से तैयार कर ग्रामों का संपूर्ण विकास करें साथ ही एक एक आदिवासी ग्रामों को अधिकारी गोद लेकर मूलभूत विकास की दिशा में कार्य करें उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी आर ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए इस अवसर पर वन अधिकारी शैलेश माचला सहायक सुधीर श्रीवास्तव राजेश अशफाक खान सहित अन्य विभाग अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मौजूद थे कलेक्टर संदीप जी आर  ने शुभारंभ अवसर पर कहां कि आदि कर्म योगी योजना के माध्यम से सभी मास्टर ट्रेनर आदिवासी समुदाय के ग्रामों में जाकर शासन की योजनाओं को सत प्रतिशत प्रदान करने का कार्य करेंगे और आदिवासी समुदाय से चर्चा कर विकास योजना बना है जिससे कि आदिवासी समुदाय का लाभ हो सके उन्होंने कहा कि ग्रामों में रात्रि विश्राम करें एवं आदिवासी समुदाय की महिला पुरुष एवं सभी को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तार से जानकारी दें उन्होंने कहा कि आपकी योजनाओं को डिजिटल रूप से तैयार करें और यह गूगल सेट तैयार कर उसमें सभी समस्याएं को अंकित किया जाए जिससे उनका निराकरण समय सीमा में हो उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र व्यक्तियों के नाम पंचायत भवन की दीवार पर अंकित किया जावे इसी प्रकार शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल सहित सामाजिक कुरीतियों की संबंध में भी जानकारी दें उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की सभी गर्भवती माता की समय पर सभी प्रकार की जांच की भी जानकारी दें एवं नवजात शिशु का समय पर टीकाकरण की भी जानकारी प्रदान करें उन्होंने कहा सभी अधिकारी आदिवासी समुदाय से उनके कल्चर का भी ज्ञान प्राप्त करें और उसी के हिसाब से आगे बढ़े उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक रूप से जुड़ा स्थानीय नेतृत्व तैयार किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच सके सहायक उपायुक्त सुधीर श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के लिए जिले के 73 गांवो का चयन किया गया है जिसमें सागर जिले में केसली ब्लॉक के 31देवरी के 13 रहली के 9 शाहगढ़ के 6,बंडा के 5, राहतगढ़ के 3 सागर जेसीनगर के 2 -2 तथा बीना एवं खुरई के एक - एक  गांव कुल 73 ग्राम शामिल है प्रत्येक गांव में शासन से जुडी योजनाओं की सेवाओं को ओर अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से आदि सेवा केन्द्र बनाये जायेगे। 


Post a Comment

0 Comments